पेंशन खैरात नहीं

पेंशन खैरात नहीं - प्रशांत सिंह चौहान -15 मार्च 2020 को न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान के 
आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए वाहन रैली निकालकर, 

जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल सभा आयोजित की गई इसमें जोधपुर जिले के सैकड़ों कर्मचारियों ने सक्रिय 
भागीदारी निभाते हुए पुरानी पेंशन प्राप्त करने की शपथ ली


पेंशन खैरात नहीं


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह ने कहा कि पेंशन खैरात नहीं देश के विकास में योगदान 
का प्रतिफल है और राजस्थान का कर्मचारी अपने संघर्ष की बदौलत पुरानी पेंशन लेकर रहेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने तत्कालीन वाजपेई सरकार व वसुंधरा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए देश के 
65 lakh व राजस्थान के 5 lakh कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनने का दोषी ठहराते हुए 
वर्तमान गहलोत सरकार को भी पेंशन बहाली में लेटलतीफी के लिए बराबर का दोषी ठहराया।


पेंशन खैरात नहीं


प्रदेश महासचिव राकेश कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत मढैया प्रदेश उपाध्यक्ष वीर उजागर करते हुए बताया 
कि कर्मचारियों के वेतन से sikud चुके हैं,

और 2004 से नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों सहित लाखों कर्मचारियों की मेहनत की राशि जो 31 मार्च 2019 तक 
4 lakh करोड रुपए हो चुकी है को कॉरपोरेट्स के निर्दई हाथों में सौंपा है, 

जो न तो प्रदेश के विकास में उपयोगी है और ना ही कर्मचारियों के काम आ रही है राजस्थान का कर्मचारी 
इस अन्याय को किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा।


संगठन के प्रदेश समन्वयक विनोद चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता भगवान सहाय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कॉरपोरेट भारत की राजनीतिक पार्टियों को रखैल समझते हैं,

इसलिए राज्य सरकारों को कॉरपोरेट के चंगुल से बाहर निकलकर राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल करके 
कर्मचारी हितैषी होने का सबूत पेश करना चाहिए 


अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब कर्मचारी एक होकर इस अन्याय पूर्ण योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और सरकार ki ईट से ईंट बजा देंगे

सभा को ममता शर्मा सरोज गोदारा ज्योति राठौड़ अंजुम अग्रवाल जयसिंह नरेश कंडारा ने भी संबोधित किया

विनोद चौधरी प्रदेश 
समन्वयक न्यू पेंशन स्कीम एंपलाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान
911639 7954

सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
See More Related News

Rajputana News e-paper daily digital edition, published and circulated from Jaipur Rajasthan

Follow us: Facebook
Follow us: Twitter
Youtube

Post Business Listing - for all around India
और नया पुराने