चंद्रयान-2 ने दिखाया अंतरिक्ष से पृथ्वी का नजारा

चंद्रयान-2 ने दिखाया अंतरिक्ष से पृथ्वी का नजारा - चंद्रयान-2 से भेजी पृथ्वी की तस्वीरों को इसरो ने ट्विटर पर शेयर किया है। अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी की झलक कैसी दिखती है, वह तस्वीरों में नजर आ रहा है।
chandrayaan-2


इसरो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से चंद्रयान से भेजी तस्वीरें शेयर की गई हैं। धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है।

 लैंडर विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा। चंद्रमा की कक्षा में यान के पहुंचने के बाद विक्रम नाम का लैंडर कक्षा से अलग हो जाएगा।

हालांकि ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाता रहेगा। 6 सितंबर को विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा। गौरतलब है कि तकनीकी खराबी आने के बाद चंद्रयान की लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ा दी गई थी।

22 जुलाई को इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 लॉन्च किया। इसरो चीफ ने जानकारी दी थी कि तकनीकी खामी को दूर करने के साथ ही चंद्रयान-2 को प्रक्षेपित करने वाले जीएसएलवी मार्क 3 की प्रदर्शन क्षमता पहले के मुकाबले 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी गई है।

Follow us: Facebook
Follow us: Twitter
Youtube

Post Business Listing - for all around India

Read Rajputana News Epaper

चंद्रयान-2 ने दिखाया अंतरिक्ष से पृथ्वी का नजारा

और नया पुराने