क्रिकेट विश्व कप-2019 : इंग्लैंड की टीम बनी विश्व चैम्पियन

क्रिकेट विश्व कप-2019: इंग्लैंड की टीम बनी विश्व चैम्पियन


लॉड्स के एतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का फाइनल मैच खेला गया।

इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था और इसका फैसला सुपर ओवर के जरिए किया गया पर यहां भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहे।

क्रिकेट विश्व कप-2019 : इंग्लैंड की टीम बनी विश्व चैम्पियन
क्रिकेट विश्व कप-2019: इंग्लैंड की टीम बनी विश्व चैम्पियन



इसके बाद आइसीसी के नियम के मुताबिक जिस टीम ने अपनी पारी और सुपर ओवर में ज्यादा बाउंड्री लगाए थे उसे विनर करार दिया गया।

इस मैच में इंग्लैंड ने पारी और सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा बाउंड्री लगाए थे और इस आधार पर उसे विजेता घोषित कर दिया गया।  इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पारी में कुल 22 बाउंड्री लगाए।


वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पारी में कुल 17 बाउंड्री लगाए। इस आधार पर इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने इतिहास रचा और पहली बार क्रिकेट के जनक ने खिताब अपने नाम किया।  न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 241 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 242 रन बनाने थे।


इंग्लैंड की टीम भी 241 पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए और अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 16 रन बनाने थे पर कीवी टीम भी 15 रन ही बना पाई और सुपर ओवर भी टाई हो गया।

इसके बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड की टीम ने मैच जीता।

सुपर ओवर का रोमांच


सुपर ओवर में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स और जोस बटलर आए। न्यूजीलैंड की तरफ से ये ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला। सुपर ओवर में पहली गेंद पर स्टोक्स ने तीन रन बनाए।

दूसरी गेंद पर बटलर ने एक रन बनाए। तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर स्टोक्स ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर बटलर ने दो रन लिए और फिर छठी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया।

इस ओवर में कुल 15 रन बने और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 16 रन का लक्ष्य मिला।


 न्यूजीलैंड की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए मार्टिन गप्टिल और जेम्स नीशम आए। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका। जोफ्रा ने पहली ही गेंद वाइड फेंक दी।

पहली गेंद पर नीशम ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर नीशम ने छक्का लगा दिया।


तीसरी गेंद पर नीशम ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर नीशम ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर नीशम ने एक रन लिए।

जीत के लिए न्यूजीलैंड को एक गेंद पर दो रन बनाने थे और आखिरी गेंद पर गप्टिल ने शॉट लगाया और एक रन लिया भी पर वो रन आउट हो गए और सुपर ओवर का मैच भी टाई रहा।


और नया पुराने