तीन राज्यों में चुनाव तक शाह ही रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

तीन राज्यों में चुनाव तक शाह ही रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष - नई दिल्ली।

तीन राज्यों में संभावित विधानसभा चुनाव के होने तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष बने रहेंगे। इस हिसाब से वह दिसंबर तक यह पद संभालेंगे। शाह ने पार्टी को स्पष्ट कर दिया है कि अभी भाजपा अपनी बुलंदी पर नहीं पहुंची है।

यह उत्कर्ष तब प्राप्त होगा जब पश्चिम बंगाल और केरल जैसे कुछ राज्यों में भी भाजपा सत्ता में होगी।

कुछ इसी स्वर से जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने नेताओं को कमर कसने का संकेत दिया है। वहीं अगले दो महीने में पार्टी की सदस्यता में भी 20 फीसद विस्तार का लक्ष्य तय कर दिया है।

amit-shah


अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक अमित शाह ही भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। भाजपा सूत्रों का भी यही मानना है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव उनकी ही अध्यक्षता में होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक में शाह ने लोकसभा चुनाव की बड़ी जीत का श्रेय मोदी सरकार की गरीबोन्मुखी योजनाओं और राष्ट्रवाद को दिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ वर्कर को भी श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि 303 में से 220 सीटों पर भाजपा को पचास फीसद से ज्यादा वोट मिले हैं।

 यह उत्साहित करने वाला है। लेकिन आगाह भी किया कि अभी रुकने और विश्राम करने की जरूरत नहीं। शाह के संबोधन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने साफ कहा, अभी भाजपा का चरमोत्कर्ष नहीं आया है, हमें कई क्षेत्रों में विस्तार करने की जरूरत है।

जाहिर है कि भाजपा यह लक्ष्य बनाकर चल रही है कि जब केरल और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकारें होंगी तब शायद चरमोत्कर्ष की स्थिति हो। ध्यान रहे कि 2014 मे औपचारिक रूप से अध्यक्ष की कमान संभालते वक्त भी शाह ने कहा था कि अभी स्वर्णिम काल नहीं आया है।

सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
See More Related News

Rajputana News e-paper daily digital edition, published and circulated from Jaipur Rajasthan

Follow us: Facebook
Follow us: Twitter
Youtube
और नया पुराने